dharma sangrah

गोवावासियों ने जलाए नरकासुर के पुतले, सीएम सावंत ने दी दिवाली की बधाई

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2023 (14:43 IST)
Goa news in hindi : गोवा के लोगों ने रविवार को दिवाली उत्सव पर ‘नरकासुर’ के विशाल पुतले जलाए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस पर्व को मनाने के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदें।
 
गोवा में नरकासुर के पुतले बनाने और उन्हें दिवाली पर जलाने की पुरानी परंपरा है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राज्य में ‘नरकासुर वध’ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
 
पणजी के एक इतिहासकार संजीव सरदेसाई ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान कृष्ण की पोशाक पहने एक कलाकार सुबह के समय नरकासुर वध का प्रदर्शन करता है। हम इस तरह दिवाली मनाते हैं। राज्य भर में लोग दिवाली मनाने के लिए अपने घरों के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक आकाश कंडिल (लालटेन) लगाते हैं।
 
मुख्यमंत्री सावंत ने त्योहार पर शुभकामनाएं दीं और कामना की कि दिवाली की रोशनी राज्य में एकता की भावना से लोगों के मन और हृदय को रोशन करे।
 
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली का त्योहार लोगों को एक ऐसे समाज का निर्माण करके बुराइयों पर विजय पाने के लिए प्रेरित करता है जिसमें शांति और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहेगा।
 
सांवत ने कहा कि गोवा के लोग सुशासन की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। आइए हम त्योहार मनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर अधिक जोर दें, ताकि राज्य में ‘वोकल फॉर लोकल’ को महत्व देते हुए सच्ची भावना के साथ स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों का सहयोग किया जा सके। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख