Daily Horoscope
✕

मानसून को लेकर गोवा के तट बंद, फिर भी पहुंच रहे हैं पर्यटक

Updated: बुधवार, 28 जून 2023 (16:47 IST)
पणजी। गोवा में मानसून की शुरुआत के मद्देनजर अधिकारियों ने समुद्र तटों को किसी भी तरह की गतिविधि के लिए बंद कर दिया है लेकिन इसके बावजूद यहां पर्यटकों का पहुंचना जारी है, उनकी संख्या हालांकि कम है। समुद्र तट पर बने अस्थायी ढांचों को मई के अंतिम सप्ताह में हटा दिया गया था वहीं राज्य पर्यटन विभाग ने जल क्रीड़ा गतिविधियों को भी बंद कर दिया है।
 
पर्यटकों के समुद्र तटों पर पहुंचने का सिलसिला इसके बावजूद नहीं थमा है, हालांकि उनकी संख्या जरूर कम हुई है। दक्षिण गोवा के कोलवा तट पर पर्यटक टैक्सी चलाने वाले अब्दुल शेख ने बताया कि मानसून के दौरान यहां बमुश्किल 20 प्रतिशत पर्यटक आते हैं। यहां कोई गतिविधि नहीं हो रही है। ऊंची लहरों के कारण समुद्र में तैरने के खिलाफ चेतावनी भी जारी की गई है।
 
उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन लगभग बंद हो गया है और टैक्सी संचालकों के लिए कोई व्यवसाय नहीं रह गया है। कोलवा तट पर बुधवार को पर्यटकों को बारिश का आनंद लेते देखा गया, जबकि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त निजी 'लाइफगार्ड' एजेंसी के कर्मी यह सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास कर रहे थे कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो।
 
हरियाणा के अंबाला के कंवलजीत सिंह अपने दोस्तों तेजिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के साथ गोवा आए हैं। उन्होंने कहा कि तटीय राज्य की यात्रा के लिए यह सबसे अच्छा समय है। मंगलवार को गोवा पहुंचे कंवलजीत ने कहा कि यहां न प्रदूषण है, न शोर। तट खाली हैं और आप यहां शांति से बैठ सकते हैं।
 
केरल से आए बैंक कर्मचारी जनार्दन केसी ने कहा कि लोगों को मानसून के मौसम में गोवा आना चाहिए। वह भी अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमें होटल में कमरे आसानी से मिल गए। यह मानसून के मौसम में आने के लिये अच्छी जगह है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख