ramcharitmanas
✕

रात 2 बजे गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, जानिए उनसे जुड़ी 5 खास बातें...

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (07:59 IST)
पणजी। गोवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने डोना पौला स्थित राजभवन में डॉ. सावंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आइए जानते हैं प्रमोद सावंत से जुड़ी 5 खास बातें... 
 
- प्रमोद सावंत पेश से एक सरकारी आयुर्वेद चिकित्सक थे। उन्हें मनोहर पर्रिकर ही राजनीति में लाए थे। माना जाता है कि वह पर्रिकर की भी पहली पसंद थे। 
- डॉ. सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और उनकी पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा नेता है। 
- सावंत ने 2008 में पहला चुनाव लड़ा था। पहला चुनाव वह हार गए थे। 2012 में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। 2017 में फिर विधायक बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था। 
- पर्रिकर की तरह ही सावंत भी बचपन से आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी को देखते हुए उन्हें भाजपा में शामिल किया गया था।
- सावंत को पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम मिला है। वह अपनी किसी भी निजी महत्वाकांक्षा से पहले पार्टी को रखते हैं। पार्टी को भी एक कम उम्र के ऐसे नेता की जरूरत थी जो अगले 10-15 सालों तक पार्टी का नेतृत्व कर सके।
 
उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया था। पर्रिकर (63) का सोमवार शाम को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख