dharma sangrah
✕

गोवा : 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षा पर होगा 2 दिन में निर्णय

Updated: रविवार, 23 मई 2021 (20:06 IST)
पणजी। गोवा सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय अगले 2 दिन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के अंक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। सावंत ने कहा, एक या दो विषयों में फेल रहने वाले छात्रों को एटीकेटी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञान और डिप्लोमा का चयन करने वाले छात्रों को एक दिवसीय परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसका संचालन गोवा बोर्ड द्वारा किया जाएगा। ऐसे छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले ही सूचना दी जाएगी।उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार या बुधवार को फैसला लिया जाएगा।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख