Hanuman Chalisa
✕

15 अगस्त को गोवा विधानसभाध्यक्ष फहराएंगे ध्‍वज, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (13:11 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति में आगामी 15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत के राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर गोवा कांग्रेस ने आज आपत्ति जताई और इसे परंपरा तथा प्रोटोकाल का उल्लंघन बताया।

पर्रिकर अग्नाश्य संबंधी बीमारी की जांच के लिए आज सुबह अमेरिका रवाना हो गए और वे 17 अगस्त को गोवा लौटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज पुष्टि की कि पर्रिकर की अनुपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता संकल्प आमोनकर ने आज कहा कि नियमों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री या अनकी अनुपस्थिति में सरकार में दूसरे शीर्ष नंबर के मंत्री द्वारा फहराया जाना चाहिए।

आमोनकर ने कहा, सरकार राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा और प्रोटोकाल को तोड़ने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष का पद स्वतंत्र संवैधानिक पद होता है और वह राज्य सरकार का हिस्सा नहीं होते। टिप्पणी के लिए अध्यक्ष प्रमोद सावंत उपलब्ध नहीं हो पाए। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

लखनऊ में सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव', योगी सरकार ने किए शानदार प्रबंध

'अखिलेश राज में थानों पर था सपाई गुंडों का कब्जा, आज प्रदेश में कानून का राज', धर्मपाल सिंह का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख