dharma sangrah

प्रेमी के घर गई प्रेमिका की बारात पर पथराव

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (23:43 IST)
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बरहज क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई जहां गांव वालों ने उस पर पथराव कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भलुअनी निवासी नंदलाल की बेटी की शादी करीब चार साल पहले मझौलीराज में एक युवक से हुई थी, लेकिन पति पत्नी में अलगाव के बाद सुलोचना का संबंध बड़े भाई के साले बरहज क्षेत्र के चकरा उपाध्याय निवासी बृजेश गुप्ता से हो गया था।

सुलोचना का आरोप है कि चार वर्ष से बृजेश भलुअनी में किराए का कमरा लेकर उसके साथ रहता था। शादी के दबाव के चलते बृजेश उसको छोड़कर अपने गांव में रहने लगा। सुलोचना का कहना है कि इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुलोचना आज बारात लेकर प्रेमी के गांव के निकट पहुंची तो प्रेमी के परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारात पर पथराव कर दिया जिससे कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मामला शांत कराने के बाद प्रेमी और प्रेमिका को थाने पर लाकर मामला सुलझाने में लगी है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि मामले को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था करा दी गई थी। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को थाने पर लाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर सुलोचना कोई तहरीर देती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख