Hanuman Chalisa
✕

गिरिराज सिंह बोले, करौली जैसी हिंसा की 'स्क्रिप्ट' कहीं और लिखी जा रही

Updated: शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (16:20 IST)
जयपुर। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राजस्थान के करौली शहर में हालिया हिंसा व आगजनी की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं की 'स्क्रिप्ट' (पटकथा) कहीं और लिखी जा रही है। जयपुर के आधिकारिक दौरे पर आए सिंह ने यहां कहा कि रामनवमी पर जो घटनाएं घटीं, वे दुखद हैं और सामाजिक समरसता को तोड़ने वाली हैं। इसकी 'स्क्रिप्ट' कहीं और लिखी जा रही है, चाहे पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) लिखे, चाहे सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) लिखे।
 
उन्होंने कहा कि करौली उसका सबसे बड़ा उदाहरण है, मध्यप्रदेश उदाहरण है और किसी कारण से झगड़ा हो गया, यह संयोग होता है और प्रयोग यह होता है कि करौली में आप छतों पर पूरी तैयारी रखे हो। उन्होंने कहा कि प्रयोग तब होता है, जब मध्यप्रदेश में (कुछ लोग) तलवार लेकर निकलते हैं और एसपी व लोगों पर प्रहार करते हैं और गोली चला देते हैं, एसपी घायल हो जाता है। यह प्रयोग है। उन्होंने कहा कि करौली हिंसा की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
 
उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल को करौली में नवसंवत्सर पर निकाली जा रही एक बाइक रैली पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने से आगजनी व हिंसा हुई। सिंह ने इससे पहले यहां राज्य सरकार के अधिकारियों की बैठक की। बैठक में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल संसाधन, उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने दिल्ली रोड स्थित खोले के हनुमानजी मंदिर में दर्शन भी किए और हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना की।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख