Daily Horoscope
✕

काश! बसपा भी गठबंधन का हिस्सा होती : गुलाम नबी आजाद

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (15:58 IST)
गाजियाबाद। कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि भाजपा के दांत खाने के और, दिखाने के और हैं। भाजपाई एक तरफ रेडियो और टीवी चैनलों पर सर्वसमाज का विकास करने की बात करते हैं और बंद कमरों में बैठकर मुस्लिम विरोधी नीतियां बनाते हैं। कांग्रेसी नेता ने कहा कि काश! बसपा भी सपा-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा होती तो तीनों दल मिलकर उत्तरप्रदेश से भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देते।

 
आजाद शनिवार को मुस्लिम बहुल इलाके कैला भट्टा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से वोटों का बंटवारा नहीं होने देने की अपील की और उनसे एकजुट होकर शहरी सीट से गठबंधन के प्रत्याशी केके शर्मा के पक्ष में वोट देने का अनुरोध किया। चुनावी सभा के दौरान गुलाम नबी ने भाजपा को जमकर कोसा जबकि बसपा के प्रति उनका रुख नरम दिखाई दिया।
 
उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। टिकट न मिलने पर गठबंधन के नेताओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दोनों दल अपने प्रत्याशियों को जिताने में जुटे हैं। आजाद ने मुसलमानों से कहा कि वे बसपा को वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करें।
 
नोटबंदी को उन्होंने देश को बरबाद करने वाला फैसला बताया और कहा कि जनता इस चुनाव में भाजपा को हराकर देश की बरबादी का हिसाब भाजपा से जरूर लेगी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में सपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख