Hanuman Chalisa

गौरी लंकेश के हत्यारों के स्केच जारी, सात दिन रुके थे शहर में

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (14:25 IST)
बेंगलुरु। पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए।
 
एसआईटी के प्रमुख बीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जानकारियों और स्थानीय सूत्रों की मदद से दो मुख्य संदिग्धों की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि एसआईटी को इन दो लोगों पर ही संदेह है, लेकिन चश्मदीदों ने एक तीसरे व्यक्ति का भी जिक्र किया है। पुलिस ने उसका स्केच भी जारी किया है।
 
सिंह ने लोगों से सुश्री लंकेश के हत्यारों के बारे में अथवा हत्या से पहले उनके ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास स्केच के अलावा कुछ नहीं है। अपराधी हत्या से पहले शहर में कम से कम सात दिन ठहरे थे। उन्हें राजराजेश्वरी नगर में भी देखा गया था जहां सुश्री लंकेश रहती थी। 
 
उन्होंने कहा कि एसआईटी को हत्या के पीछे सुश्री लंकेश की पेशेवर जिंदगी का कोई संबंध नहीं लग रहा। राज्य सरकार ने दोषियों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
  
गौरतलब है कि सुश्री लंकेश की पांच सितंबर को उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। वह अपने घर का दरवाजा खोल रही थीं, तभी उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गईं। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख