shradh paksha
✕

पिता ने किया बलात्कार, दोस्तों से कराया गैंगरेप

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (15:44 IST)
सीतापुर। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही पुत्री से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार महिला से कमलापुर इलाके में 15 अप्रैल की रात बलात्कार किया गया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
 
सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का पिता तथा दूसरा आरोपी फरार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 35 वर्षीय महिला का एक बेटा है। उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पति से अलग होकर पिता के घर पर रह रही थी।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता अपनी बेटी को लखनऊ से करीब 70 किलोमीटर दूर कमलापुर गांव में हर साल लगने वाले एक मेले में ले गया था। वहां उसने अपने दोस्त मानसिंह को बुलाया। पुलिस के अनुसार मानसिंह महिला के पिता के साथ कई अपराधों में लिप्त रहा है। महिला को साथ लेकर दोनों एक मोटरसाइकल से मेराज नामक दोस्त के घर पहुंचे। वहां इन तीनों ने पीड़िता को करीब 18 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा और उससे बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। बाद में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता के पिता के दोस्त मेराज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी पिता और मानसिंह फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
 
पिछले साल नवंबर में पीड़िता के पिता पर ग्राम पंचायत ने अपनी पुत्री के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन फरवरी में जमानत पर रिहा कर दिया गया। (भाषा)
 

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

होल्कर स्टेडियम में लगेगा रनों का अंबार, टॉस और पिच पर दोनों कप्तानों की नजर

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख