Hanuman Chalisa
✕

कार में लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (14:41 IST)
मथुरा। मथुरा में एक दलित महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक अधेड़ तथा दो युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
 
छाता कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह यादव ने बताया कि सिहाना गांव की 38 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार की शाम छाता क्षेत्र में अपनी बहिन के यहां जाने के लिए निकली थी।
 
तभी उसे उसके गांव में ही रहने वाला विनोद (40) कार में जाता मिल गया। उसके साथ 22/24 वर्ष के दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने उसे उसी तरफ जाने की कहकर कार में बैठा लिया और फिर गोवर्धन-सहार रास्ते पर ले गए।
 
वहां तमंचे का भय दिखाकर एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बेहोशी की स्थिति में वहीं पड़ा छोड़कर भाग निकले। होश में आने पर वह रात में छाता कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
 
कोतवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और कार्रवाई से संबंधित सभी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख