Hanuman Chalisa

स्कूल जा रही छात्रा से कार में गैंगरेप

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015 (21:52 IST)
नई दिल्ली। स्कूल जा रही चौदह वर्षीय एक लड़की का दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के छह युवकों ने कार में सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक पीड़िता का पड़ोसी है।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें 19 वर्षीय राहुल, 19 वर्षीय सूरज, 21 वर्षीय संदीप, 27 वर्षीय रमेश और 20 वर्षीय नरेंदर है। उनका एक साथी 23 वर्षीय अमन फरार है।
 
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है। पश्चिमी दिल्ली के जल विहार इलाके में रहने वाली छात्रा अपने स्कूल जा रही थी कि तभी उसके घर के पास से इन युवकों ने कथित तौर पर एक सफेद टाटा सूमो में उसे जबरदस्ती बिठा लिया।
 
पुलिस ने बताया कि लड़की राहुल को जानती है जो कि उसका पड़ोसी है। लेकिन वह अन्य लोगों को नहीं पहचान सकी। हालांकि वे लोग भी उसी इलाके के निवासी हैं।
 
कुमार ने कहा, 'आरोपी लड़की को नजफगढ़ के पास एक सुनसान इलाके में डिचांव गांव में ले गए और वहां पर कार के अंदर ही उसके साथ सभी ने बलात्कार किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।'
 
इसी बीच डिचांव गांव में एक स्थानीय नागरिक ने उन्हें देख लिया और इसकी जानकारी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी। उसने यह जानकारी संबंधित थाने को भेज दी। (भाषा)

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

Gujarat Heavy Rain : गुजरात में बारिश का कहर, 38000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, कई जिलों में रेड अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!