Daily Horoscope
✕

अलवर में नाबालिग बहनों से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (10:50 IST)
Gang rape with minor sisters: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में 2 नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और उनके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीड़ित किशोरियों के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के पिता ने शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी 15 साल और 13 साल की बेटियों के साथ 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। अधिकारियों के अनुसार पिता ने प्राथमिकी में कहा कि मामला तब सामने आया, जब उसकी बड़ी बेटी ने पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की।
 
उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें बच्ची के साढ़े 7 महीने की गर्भवती होने का पता चला। पुलिस के अनुसार जब परिवार ने इस बारे में पूछताछ की तो लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना बताई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी सप्पी और सुभान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने यह भी खुलासा किया कि दोनों ने उसकी छोटी बहन के साथ भी यह कृत्य किया।
 
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें दोनों गर्भवती मिलीं। उन्होंने बताया कि छोटी लड़की ढाई माह की गर्भवती है।
 
नेब थाना प्रभारी अनिल जैन के अनुसार पीड़ित लड़कियों का परिवार ईंट भट्टे के पास रहता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच बानसूर थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की के साथ 2 लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह गुरुवार को स्कूल जा रही थी, तब दोनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसके साथ हुए कृत्य के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख