Hanuman Chalisa

मूर्तियों के विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन

रविवार, 27 सितम्बर 2015 (15:34 IST)
मुंबई। कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं द्वारा निर्धारित स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विर्सजन के साथ ही 10 दिनों तक चले गणेश चतुर्थी उत्सव का यहां समापन हो गया।
 
विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा प्रबंध के तहत नगर प्रशासन, मुंबई पुलिस, अग्निशामक दल, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी।
 
ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीएमजी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार महानगर और उपनगरों में 71 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों के अलावा 26 कृत्रिम स्थल भी बनाए गए।
 
गिरगांव चौपाटी, जुहू तट, पवई झील, दादर, मड घाट और मार्वे जैसे प्रमुख विसर्जन स्थलों पर 150 प्रशिक्षित अग्निशामक और जीवन रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को लगाया गया।
 
सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर क्रेन, वॉच टावर और दूधिया रोशनी वाली लाइट लगाई गईं। इसके अलावा दक्षिण मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 103 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए।
 
विसर्जन को लेकर की गई तैयारियों पर मुंबई पुलिस के एक बयान के अनुसार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35,055 उपनिरीक्षकों और कांस्टेबलों, 4,500 महिला कांस्टेबल के साथ 250 महिला अधिकारियों, एसआरपीएफ के 1,000 जवानों तथा आईटीबीपी के 250 जवानों को तैनात किया गया है।
 
वाहनों के सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने जरूरी कदम उठाए हैं और 49 सड़कों को बंद करते हुए 55 को वन-वे बनाया है। शहर के 99 सड़कों पर पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने भी इसके मद्देनजर साप्ताहिक ‘मेगा ब्लॉक’ को रद्द कर दिया है।
 
बस संचालक बीईएसटी ने भी रविवार को वातानुकूलित बसों का संचालन नहीं किया और परिवर्तित मार्गों पर केवल 1,494 बसें चलाईं। (भाषा)
 
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई