Hanuman Chalisa
✕

अभिनेत्री ईशा शरवानी को ठगने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (13:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी (Isha Sharvani) को कथित तौर पर ठगने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हाल ही में अभिनेत्री के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। ईशा ऑस्ट्रेलिया में एक डांस एकेडमी चलाती हैं।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ हाल ही में लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, जिसमें ईशा को ऑस्ट्रेलिया से एक शख्‍स ने फोन कर खुद को टैक्स अधिकारी बताकर भुगतान को लेकर डराया था और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।

इसी दौरान आरोपियों ने ईशा को टैक्स के निपटारे के नाम पर नकली अधिकारी बनकर उनसे दिल्ली के रिया ट्रांसफर और वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के ज़रिए दिल्ली के एक पते पर 2 बार में करीब साढ़े 3 लाख रुपए जमा करवा लिए।

बाद में ईशा ने पहले ऑस्ट्रेलिया पुलिस को घटना की जानकारी दी, साथ ही 17 सितंबर को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई। यह गिरफ्तारियां साइबर अपराध इकाई ने की हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख