suvichar

विदेशी जोड़े पर हमला : तीन गिरफ्तार, एक फरार

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (21:23 IST)
लखनऊ। आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्विट्जरलैंड के एक युवा जोड़े पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार शाम बताया कि पकड़े गए यह तीनों आरोपी नाबालिग हैं।
 
पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने इससे पहले आज यहां बताया था कि फतेहपुर सीकरी में सैलानी जोड़े पर गत रविवार को हुए हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।
 
इस बीच, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) चन्द्र प्रकाश ने बताया कि गत 22 अक्‍टूबर को किसी ने 100 नंबर पर फोन करके स्विस जोड़े के साथ हुई घटना के बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद उन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में और फिर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया था, इसलिए पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी असंज्ञेय रिपोर्ट लिख ली। मेडिकल रिपोर्ट में उनमें से एक पर्यटक के हाथ में फ्रैक्चर की बात सामने आने पर भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं को जोड़ा गया था।
 
इस मामले के अभियुक्तों के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि उनमें से कई लोग नाबालिग थे। चूंकि जांच चल रही है, लिहाजा उनके नाम का खुलासा करना ठीक नहीं होगा।
 
यह पूछने पर कि इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को अंधेरे में क्यों रखा गया, प्रकाश ने कहा कि विदेशी लोगों से संबंधि‍त कोई भी मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस को इस बारे में पुलिस मुख्यालय को फौरन सूचना देनी होती है। हम इस बात की जांच करेंगे कि यह सूचना क्यों नहीं दी गई और मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

अगला लेख