dharma sangrah
✕

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन प्रवेश : राज ठाकरे ने कहा- फैसला स्थानीय लोगों पर छोड़ देना चाहिए

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (20:23 IST)
Forcible entry case in Trimbakeshwar temple : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि नासिक के लोगों को त्र्यंबकेश्वर मंदिर के उस मुद्दे पर फैसला लेना चाहिए, जिसमें किसी पृथक धर्म के कुछ लोगों ने पास की दरगाह से जुड़ी एक परंपरा के हिस्से के रूप में 13 मई को अगरबत्ती जलाने के लिए मंदिर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि 13 मई की इस घटना के बाद मंदिर के एक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

ठाकरे ने कहा, त्र्यंबकेश्वर का मुद्दा स्थानीय निवासियों का है और उन्हें निर्णय लेना चाहिए। बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अगर कोई परंपरा वर्षों से चली आ रही है तो उसे रोकना ठीक नहीं है। क्या हमारा धर्म इतना कमजोर है कि अगर कोई दूसरे धर्म का व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करता है तो वह अपनी पवित्रता और दिव्यता खो देगा।

उन्होंने कहा, देश में कई मंदिर और मस्जिद हैं जहां (विभिन्न धर्मों के) लोगों के बीच आपसी समझ है। मुंबई में माहिम थाने के कांस्टेबल माहिम दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं। दूसरी ओर, हमारे कुछ मंदिरों में केवल एक जाति विशेष के लोगों को ही जाने की अनुमति है।

ठाकरे ने कहा कि तट के किनारे पड़ने वाली और ऐतिहासिक किलों में स्थित मस्जिदों और अनधिकृत दरगाहों पर लाउडस्पीकर लगाए जाने जैसे विवादित मुद्दों से निपटना चाहिए, न कि इसे दंगों का कारण बनने वाली समस्याओं में तब्दील कर दिया जाना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भी मस्जिदों और दरगाहों का दौरा किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख