Bhai Dooj
✕

सचिन ने दिए फुट ओवरब्रिज के लिए 2 करोड़ रुपए

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (21:35 IST)
मुंबई। एलफिंस्टन रोड स्टेशन फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ की दर्दनाक घटना के बाद क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) से दो करोड़ रुपए मुंबई में रेल फुट ओवरब्रिजों की मरम्मत के लिए दिए है।
 
29 सितंबर को भारी बारिश के दौरान एलफिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकीर्ण फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गई थी।
 
तेंदुलकर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक खत में कहा है कि वह मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर से निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए की राशि रखने के लिए कहा है।
 
उन्होंने खत में लिखा है कि पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे को एक-एक करोड़ रुपए की राशि उनकी एमपीएलएडीएस निधि से रेलवे फुट ओवर ब्रिज के तत्काल मरम्मत के लिए आवंटित की जाएगी।
 
तेंदुलकर ने लिखा है, 'हाल ही में पश्चिमी रेलवे के एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना में निर्दोष लोगों की मौत हुई जो कि काफी दिल दुखाने वाला था और मैं मुंबई के लोगों के लिए इस सेवा में सुधार के लिए तत्काल मदद देता हूं।' 
 
16 तारीख को लिखे गए खत में क्रिकेटर ने कहा, 'प्रभावित लोगों के परिवार के लिए यह दिवाली खुशियों वाली नहीं थी। भारत के किसी क्षेत्र में ऐसा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए भारत के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम वह सभी कुछ करेंगे जो कर सकते हैं।' 
 
यह खत मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर को भी भेजा गया है। सचिन ने कहा है कि उन्होंने रेल मंत्री, रेल बोर्ड और जोन के प्रमुखों को उपनगरीय सेवाओं के लिए अलग स्वतंत्र रूप से दो जो जोन बनाने की संभावना का अध्ययन करने को कहा है।
 
प्रत्येक साल सांसदों को एमपीएलएडी योजना के तहत पांच करोड़ की राशि आवंटित की जाती है। यह राशि मुख्य तौर पर सांसदों को अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य कराने के लिए दिया जाता है। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख