Hanuman Chalisa

कोहरे का कहर, हवाई यातायात पर बुरा असर

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (10:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज लगातार दूसरे दिन कोहरे का कहर जारी रहा जिसकी वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई।
 
आज कोहरा बुधवार के मुकाबले ज्यादा घना रहा और सुबह से ही छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि चार घरेलू उड़ानों को दिल्ली की जगह अन्यत्र भेज दिया गया। इसके अलावा कुछ उड़ानों के टेकऑफ और लेंडिंग में देरी हुई।
 
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) के प्रवक्ता ने मीडिया में आ रही इन खबरों का खंडन किया है कि हवाईअड्डे पर केट-थ्रीबी ओपरेशनल नहीं है। उन्होंने दावा किया कि केट-थ्रीबी ओपरेशनल हो चुका है।

इस बीच आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से 12 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।  
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी खराब मौसम के कारण 15 उड़ानों को दिल्ली के बजाय अन्यत्र उतारा गया था जबकि एक उड़ान रद्द करनी पड़ी थी और 47 उड़ानों में देरी हुई थी। 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

अगला लेख