dharma sangrah
✕

कर्नाटक में बाढ़ से गंभीर हालात, बीते 2 दिनों में 10 की मौत, CM येदियुरप्पा ने कहा- राहत राशि के लिए केंद्र को लिखेंगे पत्र

Updated: रविवार, 25 जुलाई 2021 (22:29 IST)
बेलगावी। कर्नाटक में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं और बीते 2 दिनों में 10 लोगों की मौत बारिश संबंधी हादसों में हो चुकी है जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वे बाढ़ राहत कार्य के लिये केंद्र को रकम जारी करने के लिए पत्र लिखेंगे।
 
अधिकारियों ने कहा कि बेलगावी, उत्तर कन्नडा, धारवाड़ और हावेरी में बारिश का असर ज्यादा रहा जबकि प्रदेश के 11 जिले प्रभावित हुए हैं।
 
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज रंजन ने कहा कि राज्य में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि 46,425 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है जबकि 246 राहत शिविरों में 31,000 से ज्यादा लोगों को रखा गया है।
 
रंजन ने बताया कि हमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन बल, तटरक्षक, नौसेना, सेना, पुलिस, बांध अधिकारियों से शानदार समन्वय मिल रहा है और इसके अलावा जिला प्रशासन इन सबके साथ अथक प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केएसडीएमए बाढ़ जोखिम, राहत और बचाव अभियानों की निगरानी व प्रबंधन का काम कर रहा है। इस बीच बेलगावी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि वह केंद्र से रकम जारी करने को कहेंगे जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य की तरफ से राहत कार्य किया जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 19035 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 8975 लोगों को 89 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख