ramcharitmanas
✕

मानसून अपडेट! राजस्थान में बाढ़ से हाल बेहाल, कई गांवों से संपर्क कटा

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (12:48 IST)
जयपुर। राजस्थान में एक साथ दो-दो मानसूनी तंत्रों के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी इलाकों में लगातार हो रही बारिश हो रही है। इस कारण सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
 
प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में अभी भी सैकड़ों गांव पानी से घिरे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
 
इस बीच अब तक अच्छी बारिश से महरूम हाड़ौती अंचल की तरफ मानसून ने रुख किया। इस कारण झालावाड, बूंदी, कोटा आदि इलाकों में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। डग में करीब 12 इंच, गंगधार व बकानी में आठ इंच बारिश हुई। उधर बारां के छबड़ा में 7 इंच बारिश हुई।
 
बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। झालावाड़ के चौहमला में रेलवे ट्रैक पर पानी चलने और मिट्टी धंसने से ट्रेनें रोकनी पड़ी। मौसम विभाग ने हाड़ौती में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 
प्रदेश में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री पी पी चौधरी ने आज पाली, जालौर और सिरोही जिले का हवाई दौरा कर रही है। गत एक सप्ताह से हो रही बारिश से पाली, जालौर, और सिरोही पहले से ही बाढ़ की चपेट में है जहां अब तक सैकडों लोग बाढ़ में फंसे हुए है। इसके अलावा बाडमेर, जोधपुर, चितौड़गढ़, उदयपुर में भी भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए।
 
दक्षिण पूर्वी इलाके में सक्रिय हुए मानसूनी तंत्र के कारण अब हाडौती के झालावाड़ सहित अन्य जिले भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में दो दिनों तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। (वार्ता) 
 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

अगला लेख