sundarkand
✕

असम में बाढ़ से हाल बेहाल, 44 की मौत

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (07:47 IST)
गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से पांच लोगों की मौत हुई है इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 44 तक पहुंच गई है। लखीमपुर जिले में सबसे ज्यादा 10 और कमरूप जिले में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य के 25 जिलों के 17 लाख से भी अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। ब्रह्मपूत्र सहित कम से कम 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 
इस बीच मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को मजौली में राहत शिविर का जायजा लिया और वहां के लोगों से सुविधाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने शिविर में शरण लिए लोगों को दी जाने वाली राहत सामग्री का भी जायजा लिया।
 
मुख्यमंत्री ने मजौली के अलावा कालमबरी और गरमुर राहत शिविर का भी जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
 
सोनोवाल ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और पीने का पानी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के साथ खेल एवं युवा मामलों के मंत्री नाबा कुमार डोले भी मौजूद थे। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख