Hanuman Chalisa

फ्लिपकार्ट के ऑफिस में 37 लाख रुपए की लूट

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (15:13 IST)
नई दिल्ली। ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट के पूर्वी दिल्ली के झिलमिल इलाके स्थित कार्यालय से लुटेरे रविवार को करीब 37 लाख रुपए लूटकर चंपत हो गए।
 
सप्ताह भर के भीतर कंपनी में सामान लूट की यह दूसरी घटना है। इसके पहले पिछले सप्ताह गुरुग्राम के धारूहेड़ा इलाके में तीन लुटेरे कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर 19 लाख रुपए ले उड़े थे। 
 
पुलिस ने रविवार को हुई लूट की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कार्यालय में काम करने वाले कैशियर रामू कुशवाहा के अनुसार तीन से चार की संख्या में आए नकाबपोश लुटेरों ने पहले गार्ड पर हमला किया और फिर कार्यालय में घुसकर 37 लाख रुपए लूट कर ले गए।
 
इस दौरान लुटेरों ने कार्यालय के बीचोबीच लगा एक डिजिटल वीडियो कैमरा भी तोड़ दिया और गार्ड की बंदूक भी छीन कर ले गए। हमले में गार्ड को सिर पर चोट आई है। (वार्ता)

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख