Daily Horoscope
✕

मालवाहक पोत ने नौका को टक्कर मारी, दो मछुआरों की मौत

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (11:49 IST)
कोच्चि। कोच्चि के तट पर पनामा में पंजीकृत एक मालवाहक पोत ने मछली पकड़ने वाली एक नौका को टक्कर मार दी जिसमें दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई और 11 अन्य जख्मी हो गए।
 
पुलिस महानिरीक्षक (अर्नाकुलम रेंज) पी विजयन ने कहा कि पोत ‘अम्बर’ मौके से फरार हो गया था। उसे नौसेना और तट रक्षक बल की व्यापक खोज के बाद पोत को उसके चालक दल के सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया गया है।
 
पुलिस ने कहा कि घायलों को यहां विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नौका पर सवार अन्य व्यक्ति लापता है और उसे बचाने के लिए खोज अभियान चल रहा है।
 
नौका पर 14 मछुआरे सवार थे और कोच्चि तट के 20 समुद्री मील दूर रात दो बजे पोत ने नौका को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि अन्य नौका से 11 घायल मछुआरों को बचाया गया है। समुद्र में केरल तट पर विदेशी पोत से टक्कर की यह दूसरी घटना है।
 
इससे पहले, फरवरी 2012 में, एनरिका लेक्सी तेल टैंकर पर सवार इतावली मरीनों ने दो भारतीय मछुआरों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख