dipawali
✕

महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला, पुणे की 50 साल की महिला संक्रमित

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (08:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पुणे जिले में सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि संक्रमित पाई गई महिला मरीज पूरी तरह से ठीक हो गई है। उसे और उसके परिवार के सदस्यों में कोई लक्षण नहीं हैं।
 
बयान के अनुसार पुरंदर तहसील के बेलसर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीका संक्रमण के अलावा वह चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी।
 
बयान में कहा गया है कि एक सरकारी चिकित्सा दल ने शनिवार को गांव का दौरा किया और सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश दिया।

केरल में अब तक 46 संक्रमित : केरल में 2 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके साथ ही इस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 5 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
इस वजह से फैलता है ‘जीका वायरस’ : जीका वायरस को लेकर कई सवाल हैं। क्‍या यह छूने से फैलता है आदि। लेकिन अब दिल्ली में सेंट स्टीफन अस्पताल के पूर्व डायरेक्टर और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर मैथ्यू वर्गीज इस संदेह को दूर किया है। उनका कहना है कि जीका वायरस का संक्रमण एयरोसोल या संपर्क में आने से नहीं फैलता है।
 
उन्होंने कहा कि जीका वायरस एयरोसेल या संपर्क से नहीं फैलता है। ये मच्छर के काटने से फैलता है। ये अलग महामारी रोग विज्ञान है। मैं उसके बारे में इस समय चिंता नहीं है। महामारी रोग वैज्ञानिक और केरल के स्वास्थ्य विभाग को चिंतित होना चाहिए कि जीका कहीं से आ गया है, और मच्छरों और वायरस को नियंत्रित करने का रास्ता पा लिया है। हमें लोगों के बीच दहशत का माहौल नहीं पैदा करना चाहिए।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख