suvichar
✕

पटाखा गोदाम में आग, 5 की मौत

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (10:14 IST)
संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले के सुलर घराट गांव में मंगलवार रात एक पटाखा गोदाम में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आग करीब रात 9 बजे लगी थी और इसमें गोदाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। अभी तक मलबे से 5 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। 
 
इस हादसे में घायल लोगों में से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पटाखा गोदाम रिहायशी क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के निकट था और इसमें अचानक हुए धमाके से आग लग गई और आसपास के घर भी उसकी चपेट में आ गए। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंदीप सिद्धू के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन प्रथम दृष्टया इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
जिला उपायुक्त एपीएस विर्क के अनुसार घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उधर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजदूरों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। (वार्ता) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख