1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in mumbai lal bagh area

मुंबई में लालबाग क्षेत्र में लगी आग, 16 लोग झुलसे

fire in mumbai
मुंबई।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में रविवार सुबह आग लगने से कम से कम 16 लोग झुलस गए।
 
अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई। दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
 
अधिकारी ने कहा कि आग से 16 लोग झुलस गए जिनमें से 12 का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोगों को ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया है। (भाषा)
 
अगला लेख
नीति आयोग का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान, जानिए GDP पर कब तक रहेगा कोरोना का असर