sundarkand
✕

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग, स्कूली बच्ची की सलाह से बची कई लोगों की जान

Updated: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (00:31 IST)
मुंबई। मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह आग लगने की घटना में 10 साल की एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचा ली। जेन सदावर्ते ने स्कूल में सीखी गई सुरक्षा युक्तियों का प्रयोग कर अपने परिवार और पड़ोसियों की सुरक्षा की।
 
जेन अपने परिजन और एक भाई के साथ मध्य मुंबई के परेल में बनी 17 मंजिला क्रिस्टल टॉवर इमारत की 16वीं मंजिल पर रहती है। डॉन बॉस्को स्कूल की 6ठी कक्षा की छात्रा जेन ने कक्षा 3 में एक स्कूल प्रोजेक्ट के दौरान सीखी गई सुरक्षा युक्तियों को याद किया और उनका इस्तेमाल किया जिससे उसका परिवार एवं पड़ोसी दमकलकर्मियों के आने तक सुरक्षित रह पाए।
 
रिहायशी इलाके की इमारत की 12वीं मंजिल में लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। जेन ने बताया कि रूई, पानी और कपड़ों के टुकड़ों की मदद से हमने प्यूरीफायर बनाए, जो फ्लैट में मौजूद सभी लोगों को दिए।
 
उसने बताया कि मैंने सभी को अपने मुंह पर यह प्यूरीफायर रखने को कहा। इससे हमें घुटन महसूस नहीं हुई और हम ठीक से सांस ले पाए जिससे कार्बन डाई ऑक्साइड हमारे अंदर नहीं गई।
 
जेन ने बताया कि उसने प्रोजेक्ट के दौरान सीखा था कि कपास के किसी टुकड़े को जब पानी में डुबोया जाता है, तो उससे सांस आसानी से ली जा सकती है, क्योंकि कार्बन के कण पानी से अलग हो जाते हैं। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख