Hanuman Chalisa
✕

नई दिल्ली के कमला मार्केट में भीषण आग

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (23:56 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली की कमला मार्केट में मंगलवार को भयानक आग लग गई और इसने कई दुकानों और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सोमवार रात करीब 1:05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 25 अग्निशमन कर्मियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसमें करीब 60 दुकानें और गोदाम जलकर नष्ट हो गए।
 
उन्होंने शार्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आज सुबह करीब 5:10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस बाजार में कूलर और उनके कलपुर्जे बेचने की दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (भाषा) 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख