1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire at marriage hall in Bhivani

मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, 20 से 25 दोपहिया वाहन जलकर खाक

marriage hall
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके के शादी समारोह के दौरान एक मैरिज हॉल में भीषण आग लग गई। हादसे में 20 से 25 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। आग की वजह से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
 
भिवंडी शहर के खांडूपाड़ा इलाके में अंसारी मैरिज हॉल में उस समय आग लग गई जब शादी की रस्में चल रही थीं। इस दौरान वाहन पार्किंग की खुली जगह में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान पटाखों से टेंट में आग लग गई जो धीरे-धीरे फैल गई।
 
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। 
अगला लेख
जनता की बात उठाने पर माफी मांगने का सवाल ही नहीं : राहुल गांधी