kundali milan
✕

मशहूर फिल्म‌ निर्माता सावन कुमार टाक का निधन

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (20:45 IST)
मुंबई। जानेमाने फिल्म‌ निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक का आज शाम निधन हो गया। वे 86 साल के थे। निर्देशक टाक को कुछ दिनों पहले फेफड़ों से संबंधित बीमारी के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खबरों के अनुसार, सावन कुमार को पिछले काफी समय से बुखार था। कुछ समय पहले उन्हें न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद पता चला कि उनके फेफड़े खराब हो चुके हैं। उन्‍होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक तक काम किया है।

सावन कुमार टाक हिंदी सिनेमा में कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक पहली फिल्म दिग्गज अभिनेत्री मीनाकुमारी के साथ बनाई थी। निर्देशन के अलावा, सावन ने पटकथा लेखन, गीत-लेखन और फिल्म निर्माण में भी कदम रखा।

उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की पटकथा और गाने लिखने के अलावा दूसरी फिल्मों में भी गाने लिखे हैं।सावन संगीत निर्देशक उषा खन्ना के पूर्व पति थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम उनका निधन हो गया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख