dipawali
✕

महिला यात्री का उत्पीड़न करने के आरोप में ओला ड्राइवर गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (20:26 IST)
मुंबई। मुंबई में ओला कैब के एक ड्राइवर को 21 मई को अपने वाहन में 24 वर्षीय महिला बैंककर्मी का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सुरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। उसे घटना के दिन पवई पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह नवी मुंबई के खारघर का रहने वाला है।
 
 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई, जब महिला ने दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट से पवई उपनगर के समीप चांदीवली के लिए कैब ली, जहां उसे अपनी एक दोस्त से मिलना था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कैब की आगे की सीट पर बैठी महिला को नींद आ गई। जब वह जागी तो उसने महसूस किया कि जब कार ईस्टर्न फ्रीवे से गुजर रही थी तो ड्राइवर उसे गलत तरीके से छू रहा था।
 
अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में महिला ने सोचा कि ड्राइवर ने अनजाने में उसे छुआ लेकिन बाद में जब उसे महसूस हुआ कि ड्राइवर उसका उत्पीड़न कर रहा है तो उसने अपनी दोस्त को फोन किया और घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला को पवई छोड़ने के बाद कार चली गई और तभी उसकी दोस्त वहां पहुंची।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पोफले ने कहा कि महिला और उसकी दोस्त पवई पुलिस थाने पहुंचीं और उन्होंने कैब चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यादव के खिलाफ आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यादव को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे बृहस्पतिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 
ओला के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें खेद है कि यात्रा के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। ऐसी घटनाओं के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को ओला की काली सूची में डाल दिया गया है। बयान में कहा गया है कि ग्राहकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम जांच में पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख