Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में सांगली के नाले में मिले 19 कन्या भ्रूण

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (13:07 IST)
महाराष्ट्र के सांगली में कन्या भ्रूण हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां 19 भ्रूण बरामद किए हैं। ये सभी भ्रूण लड़कियों के हैं, गर्भपात के बाद इन शवों को एक स्थानीय नाले के पास गाड़ दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक इस मामले का खुलासा तब हुआ जब वो गर्भपात के दौरान हुई एक महिला की मौत की जांच कर रही थी। पुलिस ने बरामद सभी 19 भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए भेजा दिया है। सांगली के एसपी दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि ये जिस किसी भी करतूत है हम उसे गिरफ्तार करेंगे, आरोपियों ने पेट में ही अपनी बेटियों को मार दिया और भ्रूण को ठिकाने लगाने के लिए म्हैसाल गांव में एक नाले के पास इसे गाड़ दिया।
 
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस इलाके में 26 साल की एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी थी। ये महिला अपने घरवालों के दबाव में अपना गर्भपात करवाने गयी थी। गर्भपात के बाद ही उसकी मौत हो गयी। लेकिन महिला के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब जांच शुरू किया तो इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ।
 
इस महिला की मौत गांव के ही एक निजी हॉस्पिटल में हुई थी। इस अस्पताल का डॉक्टर बाबा साहेब खिद्रापुरे है और उसने होमियोपैथी में बैचलर की डिग्री ले रखी है।
 
पीड़ित महिला के पिता सुनील जाधव ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद प्रवीण जमदादे को किसी तरह से ये बात पता चल गयी थी कि उसकी पत्नी के गर्भ में पल रही संतान लड़की है, जमदादे इस संतान को नहीं चाहता था इसलिए वो अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया था।
 
हालांकि सुनील जाधव ने गर्भपात कराने के उसके फैसले से आपत्ति जताई थी, लेकिन प्रवीण ने किसी की नहीं सुनी और पत्नी का एबॉर्शन कराने चला गया और इसी दौरान उस महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने फिलहाल प्रवीण जमदादे और गर्भपात कराने वाले डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख