Daily Horoscope
✕

सीतापुर में साथी शिक्षक ने की सहायक अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (21:56 IST)
सीतापुर। सीतापुर जिले के मानपुर के पकरिया गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार को एक महिला सहायक अध्यापिका की एक पुरुष अध्यापक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि अध्यापिका अराधना राय (35) को उसके सहयोगी अध्यापक अमित कौशल ने दो गोलियां मारीं।

उन्होंने बताया कि आराधना और अमित के बीच दोस्ती थी लेकिन कुछ दिनों से दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी और अराधना ने अमित के खिलाफ विभागीय शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अमित को चेतावनी भी मिली थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को स्कूल के रजिस्टर में छुट्टी चढ़ाए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिस पर अमित ने अराधना पर गोलियां चला दीं जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अमित मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस दल ने बाद में उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख