Daily Horoscope
✕

सरकारी स्कूल में छात्र पर गिरा पंखा, 2 दिन से कर रहा था आवाज

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2019 (23:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की कक्षा में छात्र के ऊपर सीलिंग फैन गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र ने बताया कि पंखा 2 दिन से आवाज कर रहा था।
 
पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार की है। बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर चोट के लिए उसकी सर्जरी की गई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों से मंजूरी मिलने के बाद बच्चे ने पुलिस के दिए गए बयान में कहा कि पंखे से पिछले दो दिन से आवाज आ रही थी। मंगलवार को वह कक्षा के भीतर खड़ा था तभी पंख उसके सिर पर गिर गया।
 
पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि छात्र के बयान के आधार पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
शिक्षा निदेशालय के निदेशक बिनय भूषण ने बताया कि छात्र पर पंखे का डैना गिरने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां शिक्षकों ने उसका ख्याल रखा। हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई लापरवाही हुई है तो विभाग इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख