Daily Horoscope
✕

2000 रुपए के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (00:19 IST)
मुंबई। राजस्व जनसूचना महानिदेशालय (डीआरआई) ने एक व्यक्ति को 2000 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति के कब्जे से 7.56 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए। संदेह है कि इस जाली भारतीय मुद्रा का मुद्रण व तस्करी बांग्लादेश से हुई।
 
महानिदेशालय ने आज एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना पर अधिकारियों ने मुंब्रा, कनार्टक के एक व्यक्ति को कल मुंबई के उपनगरीय इलाके में रोका। इसके अनुसार, उसके सामान की जांच में 2000 रुपए मूल्य के 349 नोट बरामद हुए। जांच में पाया गया कि 6.98 लाख रुपए मूल्य के ये नोट नकली हैं।
 
बयान में कहा गया है कि उक्त व्यक्ति के बेंगलुरु स्थित आवास की तलाशी में 58000 रुपए मूल्य के नकली नोट और मिले। जब्त नकली नोटों का कुल मूल्य 7.56 लाख रुपए है।
 
एजेंसी को संदेह है कि इन जाली नोटों का मुद्रण बांग्लादेश में हुआ और वहीं से इनकी तस्करी भारत में हुई, क्योंकि उक्त व्यक्ति को ये नोट इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल में किसी ने दिए गए थे। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख