ramcharitmanas
✕

परीक्षा में हुए फेल, तो उत्पाती छात्रों ने किया यह शर्मनाक कांड...

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (12:40 IST)
आरा। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-मुगलसराय रेल खंड के आरा जंक्शन पर इंटरमीडियेट की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को एक ट्रेन पर पथराव किया जिसमें चार यात्री घायल हो गए। 
 
रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(बीएसईबी) की परीक्षा में फेल हुए इंटरमीडियेट के कुछ छात्र आरा स्टेशन पर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस को रोक रखा था। इसी दौरान राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जम्मूतबी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी जिस पर छात्रों ने पत्थर फेंके।
 
सूत्रों ने बताया कि पथराव में अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन के दो शयनयान डिब्बे मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गए और शीशा टूटने से चार यात्री घायल हो गए। घायलों में सतनाम सिंह, अभिजीत कुमार, बिन्देश्वरी सिंह और विशाल कुमार शामिल हैं जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर भेज दिया गया है।
 
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ कर स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया। (वार्ता)  

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

UP News: यूपी में महिलाओं को ₹3,000 की जगह अब ₹12,000 मानदेय, 1.20 करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Mission Shakti 6.0: यूपी पुलिस का कमाल, 7 दिन में 5 राज्यों से खोज निकाले ₹32 लाख के 120 गुम मोबाइल

अगला लेख