dharma sangrah

फडणवीस ने की एमवीए की आलोचना, बताया इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (14:29 IST)
नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि शिवसेना नीत महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार राज्य के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है और उगाही इसका 'एकमात्र एजेंडा' है।
 
फडणवीस ने आगे कहा कि एमवीए सरकार झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज हुई है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य की नंबर 1 पार्टी है। भाजपा नेता का यह बयान शिवसेना नेता के यहां वार्षिक दशहरा रैली में भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद आया है। फडणवीस ने ठाकरे के भाषण को लेकर कहा कि यह उनकी हताशा दिखाती है। आप भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर सकते है, लेकिन पार्टी का आधार मजबूत है और आपको याद रखना चाहिए कि भाजपा राज्य की नंबर 1 पार्टी है।
 
फडणवीस ने कहा कि आप कह रहे हैं कि जनता ने भाजपा को नकार दिया, लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस को नकार दिया और आपको (शिवसेना) बढ़ावा दिया। हम जिन सीटों पर साथ मिलकर लड़े थे (2019 के विधानसभा चुनाव), उनमें से करीब 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा जीती थी और शिवसेना ने 45 प्रतिशत सीटें जीती थीं। इसलिए आप जनता के मतों के साथ धोखा करके सत्ता में आए।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेइमानी से बनाई गई सरकार है और मुझे लगता है कि माननीय उद्धवजी को अब यह मान लेना चाहिए कि उनकी महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की थी जिसे उन्होंने पूरा कर लिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख