Daily Horoscope
✕

फेसबुक पर 30 दिन में लिखी कहानियों को दी गई किताब की शक्ल

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2018 (22:22 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक पर तीस दिन में तीस लेखकों द्वारा एक ही पात्र के जीवन पर लिखी गईं कहानियों को किताब का रूप दिया गया है जिसका आज यहां विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पण किया गया। नई किताब प्रकाशन समूह के तहत अनन्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित ‘30 शेड्स आफ बेला’ में अनोखा प्रयोग किया गया है जहां ‘बेला‘ नाम के पात्र को केंद्र में रखकर 30 लेखकों ने 30 दिन में इतनी ही कहानियां लिखी हैं।

इसे ‘फास्ट फिक्शन श्रृंखला’ के नए फार्मेट में प्रकाशित किया गया है। पुस्तक की संपादक जयंती रंगनाथन के मुताबिक इस किताब में इस तरह से सोशल मीडिया पर लेखकों से एक ही किरदार के जीवन को आगे बढ़ाती कहानियां लिखाकर उन्हें किताब की शक्ल देने का बिल्कुल नया प्रयोग किया गया है। इसके लिए फेसबुक पर हर दिन एक नई कहानी डाली जा रही थी जिस पर पाठकों की अच्छी प्रतिक्रिया आई।

एक लेखक ने कहानी को जहां छोडा, नए लेखकों द्वारा उसे अपने अंदाज में वहीं से आगे बढ़ाया लेकिन एक कड़ी में बांधे रखने का प्रयास भी इसमें किया गया है। जयंती ने बताया कि विचार तो उनके दिमाग में काफी पहले से था लेकिन एक बार चोटिल होने के दौरान बिस्तर पर खाली समय में उन्होंने इसे मूर्त रूप दिया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। किताब में तीस लेखकों की अलग अलग शैलियां पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी। इस ‘फास्ट फिक्शन श्रृंखला’ के संपादक अभिषेक कश्यप हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख