Hanuman Chalisa

फेसबुक पर शादी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पे

Updated: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014 (18:53 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करने व शादी का झांसा देकर कथित रूप से लाखों रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-15 निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दी कि कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से मध्यप्रदेश के रहने वाले अभिषेक दौलतानी से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के समय अभिषेक ने उसे अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया था। 
 
धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उसने अभिषेक से शादी करने का कहा तो उसने बताया कि वह शादी करने से पूर्व अपना कारोबार स्थापित करना चाहता है, इसलिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत है।
 
मामले के अनुसार, इस पर युवती ने अभिषेक की मदद करते हुए कथित रूप से अपने एकाउंट से उसके एकाउंट में 95 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके उपरांत उसने अभिषेक के पिता वीरूमल के अकाउंट में 41 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। धीरे-धीरे उसने लाखों रुपए अभिषेक को दे दिए।
 
शिकायत के अनुसार इस दौरान उसे पता चला कि अभिषेक उसे धोखा दे रहा है। उसने न केवल रुपए वापस करने से मना कर दिया बल्कि शादी से भी मना कर दिया। युवती का आरोप है कि अभिषेक ने उसे अश्लील एसएमएस भी भेजे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा) 
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार