biodatamaker

सांसद की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (16:41 IST)
केरल के कोटयाम से सांसद जोश के मणी की पत्नी नीशा जोश ने खुलासा किया है कि उनका एक बड़े नेता के बेटे ने उत्पीड़न किया है। हालांकि सांसद की पत्नी ने नेता के बेटे का नाम का खुलासा नहीं किया है। नीशा ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी किताब ‘द अदर साइड ऑफ लाइफ’ में में यह खुलासा किया है।
 
नीशा जोश का कहना है कि उत्पीड़न की घटना नीशा के साथ कोटयाम- तिरुवनंतपुरम ट्रेन में हुई। अपनी किताब में नीशा ने दावा किया है कि स्टेशन पर एक राजनेता के बेटे ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि नीशा ने उस राजनेता और उसके बेटे के नाम का खुलासा अपनी किताब में नहीं किया है।
 
नीशा ने अपनी किताब में घटना के बारे में लिखा कि युवक ने अपने पिता का नाम लेते हुए उनसे कहा था कि वह त्रिवेंद्रम अपने ससुर को देखने के लिए जा रहा है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नीशा ने किताब में लिखा कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई मैं उस में चढ़ गई।

मेरा साइड वाला लोअर बर्थ था। मैं बहुत थक चुकी थी इसलिए मैं केवल सोना चाहती थी क्योंकि कोटयाम पहुंचने में कुछ समय लगता, लेकिन उस व्यक्ति की कुछ और ही योजना थी। वह आया और मेरे पास बैठ गया। मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं उससे दूरी पर बैठूं क्योंकि मुझे बहुत ही असहज लग रहा था। इसके बाद वह मुझे बताने लगा कि वह क्यों अपने ससुर से मिलने जा रहा है, जो कि अस्पताल में भर्ती थे।

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख