Daily Horoscope
✕

पटना में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:57 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर आरा में सोमवार सुबह एक घर में विस्फोट में 5 लोग जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) डी. अमरकेश ने बताया कि घायलों में 2 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट रसोई गैस के छोटे सिलेंडर के फटने के कारण हुआ। घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारण पड़ोस का एक अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
स्थानीय लोग सिलेंडर फटने से विस्फोट होने की बात से इंकार कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह बम धमाका है, अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट रसोई गैस में रखे 3 सिलेंडरों में नहीं बल्कि एक दूसरे कमरे में रखे एक छोटे रसोई गैस सिलेंडर में हुआ है।
 
विस्फोट किराए के एक मकान में हुआ और धमाके के बाद से किराएदार फरार है। किराएदार वाहन चालक है। पुलिस मकान मालकिन से किराएदार के बारे में पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख