Bhai Dooj
✕

मासूम के साथ गैंगरेप, गुप्तांग में डाला लकड़ी का टुकड़ा

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (15:35 IST)
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छह साल की बालिका के साथ तीन सगे भाईयों द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की हालत काफी नाजुक हैं। लड़की के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा मिला है। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैथरा इलाके में गुरुवार शाम एक महिला अपनी बड़ी लड़की के साथ चारा लेने गई थी और उसकी छह साल की बच्ची घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि उसके परिवार से संबंधित रिश्ते में भतीजे लगने वाले तीन भाई हृदेश, धीरेन्द्र और दीपक घर में घुस आए और बालिका को कोई चीज दिलाने का लालच देकर पास के खेत में ले गए।
 
तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। तीनों ने उसके साथ हैवानित की हद पार कर दी और गंभीर हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।
 
घर लौटने पर महिला को उसकी बेटी नहीं मिली। उसकी तलाश में वह खेत की ओर गई तो वहां वह गंभीर हालत में पडी मिली। बालिका ने मां को घटना की जानकारी देते हुए तीनों आरोपियों के नाम बताये। सूचना पर महिला पुलिस बालिका को लेकर रात जिला महिला अस्पताल पहुंची।
 
महिला चिकित्सक डॉ. अनीता ने बताया कि लड़की की हालत काफी नाजुक हैं। लड़की के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा मिला है। हैवानियत की वजह से अधिक रक्तस्राव के कारण हालत बिगड़ते देख बालिका को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
 
घटना की सूचना पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आरोपियों की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (वार्ता) 

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

काशी में महाकुंभ जैसी भव्यता के साथ संस्कृति संसद का समापन, संतों ने बताया सनातन के खिलाफ कौन रच रहा षड्यंत्र

अगला लेख