suvichar
✕

मुठभेड़ में दो आंतकी ढेर, एक जवान शहीद

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (15:58 IST)
श्रीनगर। कश्मीर वादी के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं तथा 1 सैनिक भी शहीद हो गया है। मुठभेड़ स्थल पर जमा हुए पत्थरबाजों पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 4 नागरिकों की भी मौत हो गई है। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ और पत्थरबाजी जारी थी।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकियों की भी मौत हो चुकी है तथा एक सैन्यकर्मी शहीद व 2 अन्य जख्मी हो गए। घेराबंदी में 2 से 3 आतंकी फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए राष्ट्रविरोधी तत्वों की भीड़ और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों में 4 पत्थरबाजों की भी मौत हो गई। कई पत्थरबाज जख्मी हो गए हैं।

इस बीच हालात को देखते हुए प्रशासन ने कुलगाम व उसके साथ सटे इलाकों में इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बंद करने के अलावा बनिहाल-श्रीनगर सेक्शन पर रेलगाड़ी की आवाजाही भी रोक दी है। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। कुलगाम से मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ खुडवनी मोहल्ले में जारी है। वहां 2 से  3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही बीती आधी रात के करीब एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों की निशानदेही करते हुए जवानों ने एहतियातन हवा में गोलियां भी चलाईं, लेकिन आतंकियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इससे संबधित सुरक्षा अधिकारियों को लगा कि आतंकी नहीं हैं। लेकिन मुखबिरों द्वारा सूचना पक्की होने का दावा किए जाने पर घेराबंदी को बढ़ाते हुए तलाशी अभियान जारी रखा गया।

आज तड़के पौने 1 बजे सुरक्षाबलों ने जब वानी मोहल्ले में तलाशी शुरू की तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर पहले ग्रेनेड फेंके और उसके बाद उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर आतंकियों के भागने के मंसूबे को नाकाम बनाते हुए उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेना के 2 और सीआरपीएफ का 1 जवान आतंकियों की गोलीबारी में जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया। इस दौरान शरारती तत्वों ने आतंकियों को बचाने और उन्हें वहां से भगाने के लिए स्थानीय मस्जिदों से ऐलान करते हुए लोगों को उकसाया और बड़ी संख्या में स्थानीय युवकों ने मुठभेड़ स्थल की तरफ मार्च करते हए  सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया।

उन्हें मुठभेड़ स्थल से दूर रखने और इलाके में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को उन पर बलप्रयोग करना पड़ा। इस दौरान वहां शुरू हुई हिंसक झड़पों में 3 पत्थरबाजों सरताज, फैजल तथा बिलाल अहमद की मौत हो गई।

इस बीच संबधित सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में जख्मी एक जवान ने सैन्य अस्पताल में अपने जख्मों की ताव न लाते हुए दम तोड़ दिया है लेकिन उसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल घेराबंदी में फंसे आतंकियों को मार गिराने का अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के मद्देनजर पूरे इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और  अफवाहों पर काबू पाने के लिए कुलगाम व अनंतनाग में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बनिहाल-अनंतनाग-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन पर बनिहाल से श्रीनगर और श्रीनगर से बनिहाल के लिए रेल परिचालन को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इस सेक्शन पर गत मंगलवार को ही रेल सेवा सामान्य हुई थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर रख दो 'ट्रम्प महासागर'... जानिए गूगल CEO ने क्या दिया ट्रंप को जवाब

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

अगला लेख