dharma sangrah
✕

सोपोर में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Updated: शनिवार, 5 अगस्त 2017 (09:52 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शनिवार को हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढेर कर दिया।
 
कश्मीर के बारामूला के सोपोर इलाके के अमरगढ़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल्स मिली है। साथ ही और भी कई हथियार मिले है। तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा के है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इनमे से एक पाकिस्तान का और दो स्थानीय आतंकी है।
 
शुक्रवार देर रात दो बजे सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पक्की खुफिया सूचना के आधार पर कासो यानि कि कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत जिस इलाके में संदेह होता है वहां पर सुरक्षाबल पूरे गांव को घेर कर तलाशी लेते हैं।
 
इसी दौरान सुरक्षाबलों को एक घर से आतंकियों के छुपे होने का पता चला। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ करीब तीन घंटे मुठभेड़ चली। सुरक्षाबलों के फायरिंग में तीनों आतंकी मारे गए। इस कार्रवाई में पुलिस के एक जवान के घायल हुआ है।
 
दक्षिण कश्मीर की तरह उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। उत्तरी कश्मीर में विदेश आतंकियों की तदाद ज्यादा है जबकि दक्षिण कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की संख्या अधिक है। एक अनुमान के मुताबिक माना जाता है अभी कश्मीर में दो सौ के करीब आतंकी सक्रिय है।
 
पिछले सात महीने में करीब 120 आतंकी मारे जा चुके है। आतंकियों के टॉप कमांडर भी एक-एक करके मारे जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख