Daily Horoscope
✕

कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (09:21 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी जिले के सोपेरा के पज़ल्पोरा गांव स्थित एक घर के अंदर छिपे थे। उन्होंने बताया कि मौक से दो हथियार बरामद किए गए हैं और इलाके में अभियान अभी जारी है।
 
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को खोज अभियान रोक दिया गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा रखा ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं।
 
उन्होंने बताया कि अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया और अंदर मौजूद आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। (भाषा) 
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं : CM योगी

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

Cancer Medicines : कैंसर की 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर NPPA का फैसला, मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद

अगला लेख