Daily Horoscope
✕

कश्मीर में मुठभेड़, एक और आतंकवादी ढेर

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (08:39 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इससे पिछले 24 घंटों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या चार हो गई।
 
उरी ब्रिगेड के उप कमांडर हरप्रीत सिंह ने बारामूला में बताया कि 23 सितम्बर की रात उरी सेक्टर में कलगी गांव के समीप सुरक्षा बलों ने घुसपैठियों को रोका और उन्हें समर्पण करने के लिए कहा। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों भी गोलियां चलाई।
 
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और उनकी योजना पूरे सेक्टर को मुक्त कराने की है। अब तक तीन आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं। चौथा शव अभी वहीं पड़ा है। शायद चौथे आतंकवादी के शरीर में आत्मघाती बेल्ट बंधी हो इसलिए एहतियातन बम निरोधक दस्ते से उसके शव की जांच कराने के बाद उसे उठाया जाएगा। 
 
पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद्य ने पहले ट्वीट किया था, 'एक और पाकिस्तानी आतंकवादी उरी में है। इलाके की घेराबंदी करने के बाद मुठभेड़ शुरू कर दी गई है।' बाद में उन्होंने ट्वीट किया, 'चौथा आतंकवादी मारा गया। जय हिंद।' (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख