sundarkand
✕

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस का आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (18:18 IST)
Gopal Khemka Murder case : बिहार पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी विकास उर्फ राजा को एक मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा है कि राजा हथियारों की बिक्री करता था और उसने ही गोपाल खेमका मामले में शूटर उमेश यादव को बंदूक उपलब्ध कराई थी। ALSO READ: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, क्लब से लौटते ही हमलावरों ने मारी गोली
 
आरोपियों की धरपकड़ के बीच एसआईटी और एसटीएफ की टीम ने हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी विकास के ठिकाने पर छापा मारा था। उसने पुलिस को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
 
पटना पुलिस के अधिकारियों ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। पुलिस अब उमेश यादव और विकास के बीच के संबंधों और हथियार सप्लाई नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।
 
गौरतलब है कि बिहार के पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की 4 जुलाई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपाल पर उस समय हमला हुआ जब वे क्लब से घर लौट रहे थे। अपार्टमेंट के गेट पर घात लगाए लोगों ने उन्हें गोली मार दी।
 
गोपाल खेमका की हत्या से बिहार की सियासत गरमा गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाजपा और नीतीश कुमार पर बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है - और सरकार पूरी तरह नाकाम।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख