ramcharitmanas

खेत में छोड़ दिया था करंट, हाथी की हो गई मौत, आरोपी जेल में

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (00:36 IST)
कोटद्वार। कोटद्वार रेंज के लैंसडौन वन प्रभाग के झंडीचौड़ पूर्वी गांव में एक हाथी की मौत करंट लगने से हो गई थी। मामले की छानबीन के बाद वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर यहां के एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में हाथी बना जानलेवा, 2 लोगों को कुचलकर मार डाला
रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस दिन हाथी की मौत हुई थी, उसी दिन ही बीट प्रभारी डबल सिंह की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामले की जांच चल रही थी।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट से ही हाथी की मौत का कारण करंट लगना बताया गया। जांच-पड़ताल के बाद घटनास्थल के पास से एक काश्तकार सुरेशानंद भारद्वाज पुत्र गीताराम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पूछताछ में पता चला कि उसने खेती को वन्यजीवों से बचाने के लिए घेरबाड़ पर करंट छोड़ रखा था और इसकी चपेट में हाथी आ गया। अधिकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति या संस्था वन सीमा से सटे क्षेत्रों में खेतों की तारबाड़ या घेरबाड़ में करंट नहीं छोड़ सकता है और ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख