Hanuman Chalisa

अब मंदिरों-मस्जिदों से होगा ऐलान, बिजली बिल का करें भुगतान

रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (14:06 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने बकाया बिजली बिलों की भुगतान वसूली के लिए एक नया उपाय निकाला है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में मंदिरों और मस्जिदों से ऐलान करते हुए लोगों से बिजली बिलों के भुगतान की अपील की जाएगी।
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बिजली बिलों के भुगतान के लिए मंदिरों और मस्जिदों के माध्यम से अपील की जाएगी। आसान किस्त योजना के तहत लोगों से बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे और लोगों को प्रेरित करने के लिए मंदिरों-मस्जिदों से ऐलान किया जाएगा।
 
अभियान के तहत गांवों में डुग्गी-मुनादी कराये जाने के साथ ही उपभोक्ता एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता कर ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 
प्रबंध निदेशक के अनुसार वह खुद गांव-गांव जाकर शिविरों में लोगों से बिल अदायगी की अपील कर रहे हैं और लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जिस इलाके में अच्छा भुगतान होगा, वहां बिजली की आपूर्ति सुधरेगी।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख